affirmation
MOTIVATIONAL
admin  

What is Affirmation in Hindi ? ||Top 10 Hindi Affirmation which can change your Life || How Affirmation helps in Achieve our goal ?|| Affirmation – software program for your sub concious mind ||

Affirmation को हिंदी में प्रतिज्ञान कहा जाता है। अफर्मेशन एक सकारात्मक कथन है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की क्षमता में विश्वास को प्रोत्साहित करने, प्रेरित करने और सुदृढ़ करने के लिए किया जाता है।

यह एक ऐसा कथन है जो सकारात्मक परिवर्तन लाने, आत्मविश्वास को मजबूत करने और जीवन पर सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए खुद से लिखा या लिखे जाते हैं।

अफर्मेशन व्यक्तियों को सकारात्मक विचारों और विश्वासों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने का काम करते हैं, जो उन्हें नकारात्मक और आत्म-संदेह को दूर करने में मदद कर सकते है।

व्यक्ति अपने दिमाग को अधिक सकारात्मक सोचने के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं, जिससे अधिक आत्मविश्वास पैदा हो सकता है। ये आपके लिए सही से काम करें इसके लिए आपको अफर्मेशन को प्रेजेंट टेंस (वर्तमान काल) में, पॉजिटिव, पर्सनल और विशिष्ट या सटीक रूप से बनाना चाहिए।

Affirmation ( स्वसूचन ) यानी वो बाते जो हम अपने मन को २४ घंटे मन ही मन बोलते रहते है , जिसका प्रभाव हमारे शरीर ,मन और जीवन पर लगातार दीखता रहता है ,Affirmation हमारे मन का एक तरह का software program है ,जिसको हम अपने subconcious मन तक पहुंचा कर अपना मन चाहा लक्ष्य हासिल कर सकते है।

अगर आप हररोज अपने मन को negative बाते करते रहेंगे तो आप अपने जीवन में negative लोगो को या negative परिस्थितिया आकर्षित करेंगे और अगर आप अगर आप हररोज अपने मन को positive बाते करते रहेंगे तो आप अपने जीवन में positive लोगो को या positive परिस्थितिया आकर्षित करेंगे।


जो कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में पॉजिटिव change लाना चाहता है और अपने जीवन मागे बढ़ना चाहता है या अपने कोई भी लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता है उस व्यक्ति को हररोज Positive Affirmation बोलनी ही चाहिए।


Positive Affirmation को हम सब लोगो को अपनी daily life में शामिल कर लेनी चाहिए। जैसे हम हररोज खाते है , नहाते है ,ब्रश करते है ऐसे ही हररोज हमे सुबह और रात Affirmation को बोलना चाहिए।


हररोज affirmation को बोलते रहने से कुछ समय बाद ये सभी बाते हमारे subconcious mind में चली जाती है और बाद में ये सभी बाते हमारे स्वभाव और habit में आ जाती है।


उदहारण के तौर पर अगर आपको कोई शारीरिक प्रॉब्लम है तो आप लगातार परेशान होते रहते है और मन ही मन अपने आप को negative affirmation बोलते रहते है की मुझे ये प्रॉब्लम है या वो प्रॉब्लम है तो वो शारीरिक प्रॉब्लम बढ़ती जायेगी , पर अगर यदि हम अपने इस शारीरिक प्रॉब्लम के बारे में हररोज पॉजिटिव affirmation लगातार बोलते रहते है तो धीरे धीरे आपका मन आपको अपनी शारीरिक समस्या के जो भी possible solution है वो आपके सामने रखने लगेगा और उस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या क्या action लेना है वो भी धीरे धीरे बताने लगेगा। और इस तरह आप अपनी किसी भी प्रॉब्लम को आसानी से solve कर सकते हो।

निचे दिए गए पॉजिटिव affirmations को आप हररोज बोल सकते है और अपनी लाइफ में एक बहोत बड़ा पॉजिटिव change ला सकते है. आप अपनी खुद की affirmation अपनी जरुरत के अनुसार भी बना सकते है। याद रहे Affirmation हमेशा वर्तमान काल में ही होनी चाहिए और इसको बोलते वक़्त जितना ज्यादा हो सके हमे बोलने के साथ साथ अपनी feelings को भी शामिल करना चाहिए , जिसके आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा ,जिससे की आप अपने मन चाहे goal को जल्दी achieve कर सके।

Best 10 HINDI Affirmation

१. मेरे साथ मे जो कुछ भी अच्छा या बुरा घटित हो रहा है वो मेरे अच्छे के लिए ही हो रहा है।


२. में स्वस्थ और तंदुरस्त हु।


३. में निर्भय और निडर हु।


४. में आत्मविश्वास और ईशविश्वास से भरा हु।


५. पुरे विश्व और ब्रह्माण्ड को चलाने वाली शक्ति मेरे साथ है और वो शक्ति २४ घंटे मेरी सुरक्षा करती है और में सब कुछ कर सकता हु।


६. में आशावान और श्रद्धावान हु और सब कुछ आसान है।


७. में महा भाग्यशाली हु।


८. में उत्साह ,स्फूर्ति और चैतन्य से भरा हुवा हु।


९. में शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत हु।


१०. में हररोज खुश और आनंदित रहता हु।


Leave A Comment